छत्तीसगढ़राजनीतिराष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ की जनता के पैसे का कैसा दुरुपयोग होता है, इसका जीता जागता प्रमाण रायपुर के बूढ़ातालाब धरना स्थल में एक माह पूर्व किए गए निर्माण को फिर से तोड़ा जा रहा है। कर्ज में डूबी सरकार व जनता के पैसे का खुला दुरुपयोग आम आदमी पार्टी ने किया निष्पक्ष जाँच की मांग

आप

रायपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार झा ने कहा है कि कर्ज में डूबी छत्तीसगढ़ सरकार, छत्तीसगढ़ की जनता के पैसे का कैसा दुरुपयोग होता है, इसका जीता जागता प्रमाण रायपुर के बूढ़ातालाब धरना स्थल में एक माह पूर्व किए गए निर्माण को फिर से तोड़ा जा रहा है। इससे भी अचंभित करने वाली बात प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का स्लोगन “हम ही बनाए हैं, हम ही सवारेंगे-नरेंद्र मोदी “को भी तोड़ दिया गया है। कुल मिलाकर

सरकार बदली है, नीतियां नहीं बदली है। इसे पुनः क्यों तोड़ा जा रहा है। इसका क्या उद्देश्य है। क्या बनेगा। इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। श्री झा ने कहा है कि भाजपा  जब विपक्ष में रहते हुए धरना स्थल तूता का विरोध करते थे, पार्टी के , वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल साहू, उत्तम जायसवाल, लोकसभा अध्यक्ष विजय गुरुबक्क्षानी, सचिव पीएस पन्नू,  जिला अध्यक्ष नंदन कुमार सिंह, महिला विंग अध्यक्ष दुर्गा झा, संजय गुप्ता,अनुषा जोसेफ , अजीम खान,  परमानंद जांगड़े, संतोष कुशवाहा, सागर क्षीरसागर, वीरेंद्र पवार आदि नेताओं ने अब रायपुर नगर निगम सीमा में तत्काल धरना स्थल बनाए जाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button