छठ महापर्व पर व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, विश्व के मंगल की कामना
रायपुर के महादेव घाट पर भी उत्साह, लोक गीत और संगीत से सजी शाम, पवित्र माहौल हुआ दोगुना

चार दिवसीय छठ महापर्व के तीसरे दिन आज रविवार नवंबर 15 को छठ व्रती डूबते सूर्य को खारुन नदी के महादेव घाट पर अर्घ्य दिया । छठ महापर्व आयोजन समिति महादेवघाट, रायपुर के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आज रविवार को हजारों श्रद्धालु खारुन नदी के महादेव घाट पर डूबते सूर्य अर्घ्य दिया ।
उन्होंने बताया कि छठ पूजा छत्तीसगढ़ में रायपुर, बिलासपुर, भिलाई-दुर्ग, कोरबा, बस्तर एवं अन्य शहरों में बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। रायपुर में छठ पूजा 50 से अधिक स्थानों जैसे खारुन नदी के महादेव घाट, व्यास तालाब और अन्य तालाबों के किनारे इस वर्ष भी छठ पूजा धूम-धाम से मनाया जा रहा है ।
चार दिवसीय छठ पूजा उषा अर्घ्य के साथ सोमवार सुबह नवंबर 16 को समाप्त हो जायेगा । अंतर्राष्ट्रीय लोक गायिका गायत्री यादव (लखनऊ), लोक गायक मुकुल सिंह और लोक गायिका इशरत जहाँ केडिया (मुंबई) के द्वारा रविवार को रातभर महादेव घाट पर छठ गीतों के प्रस्तुति दी गयी । लोकधारा के मशहूर छत्तीसगढ़ी कलाकार तिलक राजा साहू और केशरी साहू के द्वारा छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गयी । प्रयागराज की सोनाली तरुण चोपड़ा एवं टीम के कलाकारों के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नृत्य नाटिका एवं झांकी की प्रस्तुति दी गयी । महादेव घाट पर नवंबर 15 को संध्या में महाआरती का आयोजन किया गया ।
छठ महापर्व स्वच्छता का सबसे बड़ा प्रतीक है। वर्तमान में भारत सरकार के द्वारा स्वच्छता का कार्यक्रम चलाया जा रहा है जबकि छठ महापर्व प्राचीन काल से ही स्वच्छता का संदश देती आ रही है। इस पर्व पर लोगों द्वारा शुद्ध प्रसाद बनाया जाता है जिसे सूर्य भगवान को भोग लगाया जाता है। लोगों के द्वारा समूहों में सड़क एवं घाटों की सफाई की जाती है। हमारी मान्यताओं के अनुसार छठि मैय्या विश्व की सबसे बड़ी स्वच्छता की ब्रांड एम्बेसडर है।
छठ पर्व ही दुनिया का मात्र एक पर्व है जिसमें डूबते सूर्य एवं उगते की पूजा की जाती है। छठ पर्व को षष्ठी पूजा एवं सूर्य षष्ठी व्रत के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को मनाया जाने वाला एक हिन्दू पर्व है। सूर्योपासना का यह अनुपम लोकपर्व मुख्य रूप से पूर्वी भारत के बिहार, झारखण्ड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और नेपाल के तराई क्षेत्रों में मनाया जाता है। छठ पूजा सूर्य और उनकी बहन छठी मइया को समर्पित है। त्यौहार और व्रत के अनुष्ठान कठोर हैं और चार दिनों की अवधि में मनाए जाते हैं। इनमें पवित्र स्नान, उपवास और पीने के पानी से दूर रहना, लंबे समय तक पानी में खड़ा होना और प्रसाद, प्रार्थना और सूर्य देवता को अर्घ्य देना शामिल है। बिहार एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग जिस देश एवं राज्यों में जाकर बसे वहां भी अपनी संस्कृति को आज भी बचाये हुऐ हैं। छठ महापर्व नेपाल, फिजी, मॉरिशस, सूरीनाम, गुयाना एवं अन्य देशों में भी मनाया जाता है ।
रायपुर लोक सभा सदस्य बृजमोहन अग्रवाल, संजय श्रीवास्तव और अन्य गण्यमान लोग महादेव घाट पर छठ पूजा में शामिल हुवे । संरक्षक रविंद्र सिंह, परमानन्द सिंह, शशि सिंह, उप प्रमुख कन्हैया सिंह, सन्तोष सिंह, प्रचार-प्रसार सचिव ब्रजेश सिंह, सह सचिव राकेश सिंह, कोषाध्यक्ष सुनील सिंह, रवींद्र सिंह, मुक्तिनाथ पांडे, रामकुमार सिंह, सत्येन्द्र सिंह गौतम, अजय शर्मा, वेद नारायण सिंह कुशवाहा, जयंत सिंह, जय प्रकाश सिंह एवं अन्य सदस्य अपना कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया ।
*
आयोजन प्रमुख राजेश कुमार सिंह, उप प्रमुख कन्हैया सिंह, सन्तोष सिंह, प्रचार-प्रसार सचिव ब्रजेश सिंह और सह सचिव राकेश सिंह




